भगवान भरोसे चल रहा है दहमा का विद्यालय
खगड़िया। मध्य विद्यालय दहमा भगवान भरोसे संचालित हो रहा है। यहां अधिकांश शिक्षक कब आते हैं और कब जाते
खगड़िया। मध्य विद्यालय दहमा भगवान भरोसे संचालित हो रहा है। यहां अधिकांश शिक्षक कब आते हैं और कब जाते हैं, इसका पता किसी को नहीं है। ग्रामीण सुखो सदा, रोहित सदा, राम कुमार के अनुसार विद्यालय में बच्चों को मध्याह्न भोजन भी नहीं दिया जाता है। अधिकांश शिक्षक विद्यालय से अनुपस्थित रहते हैं। इन लोगों के अनुसार बीते मंगलवार के दिन विद्यालय में कुल पदस्थापित शिक्षक 14 में से मात्र 4 प्रेम कुमार, वरूण कुमार, रंजना कुमारी, फयाज आलम ही उपस्थित थे।
जानकारी अनुसार चार शिक्षक मौजूद तो थे, परंतु विद्यालय के कमरे में ताला जड़ा था। सहायक शिक्षक प्रेम कुमार ने बताया कि विद्यालय का चाभी विद्यालय प्रधान के पास रहता है। वे अब तक नहीं आये हैं इसलिए ताला लगा हुआ है।
क्या कहते हैं विद्यालय प्रधान
विद्यालय प्रधान सज्जन पासवान ने मोबाइल पर बताया कि हम बाहर हैं विद्यालय खुला होगा।
बोले, एमडीएम प्रभारी
प्रखंड एमडीएम प्रभारी कुणाल कुमार ने बताया कि राशि व चावल विद्यालय के पास उपलब्ध है। किस कारण से मध्याह्न भोजन बंद है इसका पता करेंगे।
बोले, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार पासवान
जांच की जाएगी। जांच बाद समुचित कार्रवाई की जाएगी।