नमो के सरकार में 16 माह में नहीं हुआ कोई घोटाला: मनोज सिन्हा
खगड़िया। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने मंगलवार को एनडीए गठबंधन के भाजपा प्रत्याशी रामानुज
खगड़िया। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने मंगलवार को एनडीए गठबंधन के भाजपा प्रत्याशी रामानुज चौधरी के पक्ष में परबत्ता प्रखंड के भरतखंड, मथुरापुर, खजरैठा, भरसों, अगुवानी, डुमरिया बुजुर्ग आदि जगह चल कर मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगा। जबकि, समाचार प्रेषण तक उनका कार्यक्रम जारी था।
जगह-जगह उन्होंने लोगों को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि विरोधी कहते हैं कि नरेन्द्र मोदी ने कुछ नहीं किया। यह कह कर जनता को गुमराह किया जा रहा है। पूर्व में जब दूसरे दलों की सरकार केंद्र में थी तो आप इंस्पेक्टर घोटाला, कोयला घोटाला आदि सुनते थे। सभी ने जब जात-पात से ऊपर उठ कर वोट दिया तो उन्होंने घोटाला को खत्म किया। प्रधानमंत्री स्वच्छता, स्वास्थ्य, जनधन योजना को बढ़ावा दे रहे हैं। आज तक जनधन योजना में 18 करोड़ लोगों का खाता खुल चुका है। आज तक के इतिहास में इतना खाता नहीं खुला था। दुर्घटना में मौत होने पर एक लाख तथा घायल होने पर 30 हजार मिलेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि अभी तक मात्र 90 लाख स्कूलों में बालिका के लिए शौचालय है। प्रधानमंत्री अलग-अलग बालक-बालिका शौचालय बनाने के लिए कवायदा तेज कर दिये हैं। मौके पर भाजपा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुनीता देवी राय, अखिल कुमार राय उर्फ मंटू राय, प्रखंड अध्यक्ष अनंत चौधरी, गुड्डू हजारी, पियूष हजारी आदि मौजूद थे।