बाइक की ठोकर से वृद्ध की मौत
खगड़िया। बन्नी पंचायत के चैधा ग्रामवासी 85 वर्षीय प्रयागी सिंह की मौत सोमवार की शाम सदर अस्पताल खगड़िय
खगड़िया। बन्नी पंचायत के चैधा ग्रामवासी 85 वर्षीय प्रयागी सिंह की मौत सोमवार की शाम सदर अस्पताल खगड़िया जाने के क्रम में रास्ते में हो गई।
जानकारी के अनुसार मृतक अपने दरवाजे के नीचे पीसीसी सड़क पर खड़े थे कि तेज गति से गुजर रहे एक मोटर साईकिल सवार उन्हें धक्का दे दिया। जिससे प्रयागी गंभीर घायल हो गए। संयोग से महेशखूंट थाना की गस्ती जीप उधर से गुजर रही थी। पुलिस द्वारा घटना में शामिल मोटर साईकिल व चालक दोनों को हिरासत में लिया ले लिया गया है। जिसका उल्लेख मृतक के पुत्र राम जतन सिंह ने चित्रगुप्त नगर पुलिस को दिए गए फर्द बयान में किया है। पुलिस आनन-फानन घायल को सदर अस्पताल ले गई। किन्तु चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष सिंटु कुमार झा ने बताया कि मोटर साईकिल जब्त है किन्तु चालक भाग गया है। इधर शव को पोस्टमार्टम बाद परिजन को सौंप दिया गया है।