मारपीट की घटना में चार घायल
खगड़िया। थाना क्षेत्र के शेरवासा गांव में हुई मारपीट में दोनों पक्ष के दो-दो लोग घायल हो गए। प्रत्यक्
By Edited By: Published: Sun, 05 Jul 2015 08:14 PM (IST)Updated: Sun, 05 Jul 2015 08:14 PM (IST)
खगड़िया। थाना क्षेत्र के शेरवासा गांव में हुई मारपीट में दोनों पक्ष के दो-दो लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक अरविन्द यादव का साला यादव अरुण यादव रविवार की सुबह को भवेश यादव के दरवाजे की ओर पेशाब कर रहा था इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गया। मारपीट की घटना में एक पक्ष के भवेश एवं राजेश यादव जबकि दूसरे पक्ष के रौशन एवं अरूण यादव घायल हो गए। घायलों का इलाज पुलिस प्रतिवेदन के आधार पर स्थानीय पीएचसी में किया जा रहा है। वहीं थानाध्यक्ष कपिलदेव कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें