पूर्व विधायक ने की जनप्रतिनिधियों से मुलाकात
खगड़िया। नगर निकाय चुनाव में एनडीए प्रत्याशी रजनीश कुमार के पक्ष में क्षेत्र में पूर्व विधायक चंद्रमु
By Edited By: Published: Sat, 04 Jul 2015 08:40 PM (IST)Updated: Sat, 04 Jul 2015 08:40 PM (IST)
खगड़िया। नगर निकाय चुनाव में एनडीए प्रत्याशी रजनीश कुमार के पक्ष में क्षेत्र में पूर्व विधायक चंद्रमुखी देवी जनप्रतिनिधियों से लगातार सम्पर्क कर रही है। उन्होंने बताया कि वे अपने सहयोगियों साथ क्षेत्र के हर पंचायतों का लगभग दौरा कर चुकी हैं। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से पूर्व एमलसी रजनीश कुमार के द्वारा किए गए कार्यो को सामने रखा। कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों के लिए वे सड़क से सदन तक आवाज बुलंद करते रहे हैं। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष सुनील चौधरी, महामंत्री दिलीप सिंह, रविशचंद्र सिन्हा, शत्रुघ्न भगत, पंसस कल्पना पांडेय, कमलेश सिंह, विनोद सिंह, दयानंद तांती, रविराज आदि शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें