पिपरा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
संवाद सूत्र, चौथम(खगड़िया) : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ब्रह्मा इंटर विद्यालय के सभागार में रविवार को मा
संवाद सूत्र, चौथम(खगड़िया) : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ब्रह्मा इंटर विद्यालय के सभागार में रविवार को माननीय उच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला मुंसिफ राजेंद्र दास द्वारा भ्रूण हत्या व बाल यौन शोषण को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य विजयकांत ठाकुर ने की। एवं संचालन पिपरा के रंजीत कुमार रमण ने की। इस मौके पर जिला मुंसिफ री दास ने कहा कि भ्रुण हत्या एक महाअपराध है। उन्होंने कहा कि जब तक लड़की का उम्र 18 वर्ष का ना हो जाए तब तक उनकी शादी ना किया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि बच्चे अपराध की दुनियां को ना चुने इसके लिए बच्चों को ऐसी शिक्षा दिया जाए। बच्चों का प्रारंभिक शिक्षा अपने मां-बाप के पास होता है। वहीं अधिवक्ता दिवाकर कुमार सिंह ने कहा कि इन दिनों भ्रूण हत्या जोरों पर है। लोग लड़कियों को गर्भ में ही मार रहे हैं जिसके कारण दिनों दिन लड़कियों की संख्या में कमी हो रही है। वहीं रंजीत रमण ने कहा कि अब लड़कियों को जागृत होकर इस ओर कदम उठाना होगा कि गर्भ में लड़कियों की हत्या ना हे सके। मौके पर सीओ रमण् प्रसद वर्मा, सीआई भरत भूषण, एएसआई बीएन झा, वरीय शिक्षक विजय प्रकाश दुबे, विभाष कुमार, स्थाई लोक अदालत के कर्मचारी राजीव कुमार सहित दर्जनों छात्र व छात्राएं मौजूद थे।