रामधुनी को लेकर निकली कलश यात्रा
संवाद सूत्र, परबत्ता (खगड़िया): प्रखंड के कर्णा गांव में शुक्रवार से शुरू होने वाले रामधुनी यज्ञ को ल
संवाद सूत्र, परबत्ता (खगड़िया): प्रखंड के कर्णा गांव में शुक्रवार से शुरू होने वाले रामधुनी यज्ञ को लेकर कलश शोभा यात्रा निकाली गयी । गांव की दर्जनों महिलाएं और कुमारी कन्याएं उत्तर वाहिनी गंगा घाट पर कलश में जल भरकर लाई और कर्णा गांव के महावीर स्थान के समीप रामधुनी यज्ञ मंडप में रखी। सुरसरी में गोता लगाने वाले लोग जल लेकर अगुवानी घाट छ: किलोमीटर महिलाएं पैदल चलकर कीचड़युक्त सड़क पर कर्णा गांव पहुंची। इस कलयुग में जीव को सद्गति देते रामधुनी यज्ञ के प्रभाव से लोगों के सामने सारे कष्ट बौने पड़ रहे थे। इसके कर्ताधर्ता रामचरित्र दास नवीन दास, वागेश्वर दास तथा सबुरी दास के नेतृत्व में उक्त रामधुनी होने की बातें लोगों ने बताया। जबकि इस गांव के मुकेश कुमार पूर्व मुखिया ओम प्रकाश सिंह, नवीन कुमार, साहेब सिंह समेत कई लोग इस रामधुनी यज्ञ में अपना सहयोग जता रहे हैं। इस यज्ञ में लोग सहयोग जता रहे है। आपसी भेद भाव की दीवार खत्म हो चुका है।