Move to Jagran APP

भाजपा ही देती है अनुसूचित जाति को मान और सम्मान

खगड़िया, संवाद सूत्र: शहर के जयप्रकाश नगर मोहल्ला स्थित भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को पार्टी के अनुस

By Edited By: Published: Sat, 31 Jan 2015 01:13 AM (IST)Updated: Sat, 31 Jan 2015 01:13 AM (IST)
भाजपा ही देती है अनुसूचित  जाति को मान और सम्मान

खगड़िया, संवाद सूत्र: शहर के जयप्रकाश नगर मोहल्ला स्थित भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक की गई जिसकी अध्यक्षता मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिनकर पासवान ने की। इस मौके पर मोर्चा के प्रदेश मंत्री मोहन मल्लिक ने कहा कि अनुसूचित जाति मोर्चा, खगड़िया के द्वारा 10 हजार सदस्य बनाये जाएंगे। इस अभियान के दौरान प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को पार्टी का सदस्य बनाएंगे। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष रामानुज चौधरी ने कहा कि भाजपा ही अनुसूचित जाति को सही मान- सम्मान देने वाली पार्टी है तथा अन्य पार्टियां इस समाज को सदा ठगने का काम किया है। श्री चौधरी ने कहा कि इस समाज के साथ बिहार की सत्ताधारी पार्टी शोषण करने का काम कर रही है। भाजपा इस समाज के विकास के लिए प्रतिबद्ध ही नहीं संघर्ष करने के लिए तैयार है। जबकि जिला भाजपा सदस्यता प्रभारी सह राष्ट्रीय परिषद सदस्य डॉ. इंद्रभूषण कुशवाहा ने कहा कि जिले में दो लाख भाजपा के सदस्य बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 50-50 हजार सदस्य बनाए जाएंगे। इस दौरान राजेन्द्र पासवान को भाजपा कार्यसमिति में शामिल किए जाने पर बधाई दी गई। साथ ही कहा कि प्रदेश में यहां के लोगों को भागीदारी बढ़ी है। इस अवसर पर महामंत्री ऋषिराज पासवान, सुशीला देवी, रमेश सरपंच, सरोज कुमार पासवान, विजय पासवान, डेजी कुमारी, विकास पासवान, विभीषण पासवान, राजू पासवान, सुनैना कुमारी, सोनाली कुमारी आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.