सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में लहरा तिरंगा
खगडि़या, संवाद सूत्र: जिले में 66वां गणतंत्र दिवस उमंग उत्साह के साथ मनाया गया। गणतंत्र दिवस समारोह
खगडि़या, संवाद सूत्र: जिले में 66वां गणतंत्र दिवस उमंग उत्साह के साथ मनाया गया। गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज शान के साथ फहराया गया। समाहरणालय में डीएम राजीव रौशन ने झंडोत्तोलन किया। वहीं व्यवहार न्यायालय में जिला जज एनके श्रीवास्तव, डीआरडीए में डीडीसी एबी अंसारी, अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम सुनील कुमार, जिला परिषद कार्यालय में जिप अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव, नगर परिषद में नगर सभापति मनोहर कुमार यादव, सदर अस्पताल में सिविल सर्जन डा. विजय कुमार सिन्हा, इंडियन रेडक्रास सोसाईटी के परिसर में अध्यक्ष सुनित कुमार चौधरी ने तिरंगे का ध्वजारोहण किया। सदर प्रखंड में प्रमुख परमानंद राय, राजेन्द्र चौक पर सदर विधायक पूनम देवी यादव, पीएचईडी में कार्यपालक अभियंता ई. रामाकांत सिंह, बिहार ग्रामीण बैंक के मुख्य शाखा में बैंक के जिला समन्वयक रविन्द्र सिंह जैन झंडोत्तोलन किया। वहीं विधिज्ञ संघ में अध्यक्ष गजेन्द्र प्रसाद महतो, उपभोक्ता संरक्षण न्यायालय में अध्यक्ष वीवी लाल ने झंडोत्तोलन किया। जबकि मानसी में प्रमुख सुनील कुमार, अमनी पंचायत भवन में मुखिया प्रमोद कुमार सिंह ने उत्साह के साथ झंडोत्तोलन किया।