खगड़िया में अपराधी की गोली से युवक जख्मी
गोगरी(खगड़िया)संवाद सूत्र: स्थानीय थाना क्षेत्र के शिशवा गाव में रविवार की रात अपराधियों ने शिशवा निव
गोगरी(खगड़िया)संवाद सूत्र: स्थानीय थाना क्षेत्र के शिशवा गाव में रविवार की रात अपराधियों ने शिशवा निवासी विक्रम यादव को गोली मार कर घायल कर दिया।
जानकारी के अनुसार विक्त्रम यादव अपने घर से मजदूर की तलाश में सड़क की ओर निकला था। हरिजन टोला के पास अपराधियों ने उस पर गोली चला दी। जिसे लोगों ने रेफरल अस्पताल गोगरी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेगूसराय रेफर कर दिया गया। खबर है कि बेगूसराय से भी उसे पटना भेज दिया गया है। जहा अब भी उसकी हालत चिंताजनक बनी है। घायल के फर्द बयान पर स्थानीय थाना में एक मामला दर्ज किया गया है। जिसमें गाव के ही पाडव यादव व घनश्याम यादव को नामजद किया गया है। एसडीपीओ संजय कुमार झा ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। नामजदों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। घटना आपसी विवाद से संबंधित है जो पूर्व से चला आ रहा है।