खगडि़या के साहित्यकार उज्जैन में सम्मानित
जागरण संवाददाता, खगड़िया: जिला के साहित्यकारों के लिए यह सम्मान की बात है कि खगड़िया के साहित्यकारों क
जागरण संवाददाता, खगड़िया: जिला के साहित्यकारों के लिए यह सम्मान की बात है कि खगड़िया के साहित्यकारों को उज्जैन में सम्मान दिया गया है। कवि व साहित्यिक पत्रिका 'कौशिकी' के संपादक कैलाश झा किंकर को उज्जैन के राम नाम सेवा आश्रम में 12 से 14 दिसंबर तक चले साहित्यिक आयोजन में विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ के द्वारा राष्ट्रभाषा गौरव की उपाधि से अलंकृत किया गया। उल्लेखनीय है कि कवि कैलाश झा किंकर हिंदी भाषा साहित्य परिषद की खगड़िया शाखा के महासचिव भी हैं। इन्हें पूर्व में विद्या वाचस्पति और विद्यासागर की उपाधि भी मिल चुकी है। इस वर्ष के आयोजन में साहित्यकार कविता परवाना और सपना परवाना को भी विद्या वाचस्पति की उपाधि दी गई है। संदेश, दरकती जमीन, चलो पाठशाला, कोई-कोई औरत, देखकर हैरान हैं सब, जिंदगी के रंग हैं कई आदि कई पुस्तकें इनकी प्रकाशित हो चुकी है। हिंदी भाषा साहित्य परिषद के सूचना मंत्री सुमन शेखर ने बताया कि गणतंत्र की अनुभूति और कौशिकी का खगड़िया से लगातार वर्षो में निर्वाध रूप से अंक का प्रकाशन जारी है। इसके कर्णधार श्री किंकर के साथ ही उपाधि मिलने पर महिला साहित्यकारों को भी खगड़िया ही नहीं वरन देश के विभिन्न हिस्सों से बधाई संदेश आ रहा है।