लोजपा ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस
खगड़िया, संवाद सूत्र: शहर के स्टेशन रोड स्थित एक होटल के सभागार में शुक्रवार को लोक जनशक्ति पार्टी का
खगड़िया, संवाद सूत्र: शहर के स्टेशन रोड स्थित एक होटल के सभागार में शुक्रवार को लोक जनशक्ति पार्टी का 14वां स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत में सभी कार्यकर्ताओं ने केक काटा। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोजपा के जिलाध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव ने की।
मौके पर मुख्य अतिथि जिला संगठन प्रभारी सह प्रदेश उपाध्यक्ष सलाउद्दीन खां ने कहा कि लोजपा का स्थापना दिवस प्रत्येक वर्ष पटना या दिल्ली में देशभर के कार्यकर्ता पहुंचकर मनाते थे। लेकिन पार्टी सुप्रीमो रामविलास पासवान के निर्देश पर इस बार देश के सभी जिला मुख्यालय में स्थापना दिवस समारोह मनाया जा रहा है। उन्होंने बिहार सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि दस वर्षो के शासन में यहां का सरकार ने शिक्षा का ऐसा बुरा हाल कर दिया कि हमारे बच्चों का भविष्य चौपट हो गया है। इस सरकार से जनता उब चुकी है। आने वाले दिनों में लोजपा, भाजपा, रालोसपा गठबंधन की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि यहां विश्वविद्यालय, पोलटेकनिक कालेज आदि को खोलने पर कहा कि पार्टी सुप्रीमो व सांसद के पास पहल करेंगे। जबकि पूर्व विधायक सुनीता शर्मा ने कहा कि सूबे की सरकार को लकवाग्रस्त बताते हुए कहा कि जनता से सरकार बदलने की अपील किया। कहा कि यहां पर कानून व्यवस्था की कोई चीज नहीं रह गई है। जबकि लोजपा जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि खगड़िया पार्टी सुप्रीमो का गृह जिला होने के कारण और भी अधिक मजबूत है। कहा कि लोजपा चुनाव में सभी कार्यकर्ता ने लगन के साथ काम किया। जिससे जीत मिली। इसी लगन के साथ विधानसभा चुनाव की तैयारी करें। जबकि युवा जिलाध्यक्ष सुशांत यादव ने कहा कि लोजपा ने युवाओं को जो सम्मान दिया है। लोकसभा में जीत उसी का नतीजा है। इस अवसर पर अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मिथिलेश निषाद, जिला उपाध्यक्ष विभूति यादव, प्रदेश सचिव विष्णुदेव मंडल, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह, प्रधान महासचिव अरविंद स्वर्णकार, सोनू अग्रवाल, रतन पासवान, तरूण ठाकुर आदि ने भी संबोधित किया।