पुलिस की साख बढ़ाने वाले होंगे पुरस्कृत
खगड़िया, संवाद सूत्र : लगातार कुख्यातों व अपराधियों की गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाने वाले पुलिस कर्
खगड़िया, संवाद सूत्र : लगातार कुख्यातों व अपराधियों की गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाने वाले पुलिस कर्मियों को समारोह आयोजित कर पुरस्कृत किया जाएगा। यह कार्यक्रम पुलिस के हौसले बढ़ाने को लेकर किया जाएगा। बुधवार को एसपी किम ने कुख्यात रवि महतो की गिरफ्तारी को लेकर आयोजित प्रेस कांफ्रेस में बताया कि लगातार गठित विशेष टीम की कार्रवाई के दौरान खगड़िया पुलिस को बड़ी-बड़ी कामयाबी हाथ लगी। जिला स्तर पर भी ऐसे पुलिस कर्मियों को लगातार पुरस्कृत किये गए और राज्यस्तरीय पुरस्कार को लेकर भी अनुशंसा की गई। उन्होंने बताया कि दिसंबर के अंत तक एक समारोह का आयोजन होगा। इसमें ऐसे पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा। पुलिस सूत्रों की माने तो चित्रगुप्तनगर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक, चौथम थानाध्यक्ष शशि कुमार, नगर थाना के दारोगा कपिलदेव, चौथम के दारोगा सुनील कुमार, परबत्ता थानाध्यक्ष आशंतोष, मानसी थानाध्यक्ष रामउदय तिवारी, मोरकाही थानाध्यक्ष ललन, गंगौर ओपी अध्यक्ष अभिषेक जैसे टीम के सदस्यों को पुरस्कृत किया जाएगा।