श्रीराम कथा सेवा कार्यालय का उदघाटन
मानसी(खगड़िया)संवाद सूत्र: मानसी के रेलवे मैदान में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय प्रवाचिका गुजरात की माता
मानसी(खगड़िया)संवाद सूत्र: मानसी के रेलवे मैदान में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय प्रवाचिका गुजरात की माता कंकेश्वरी श्रीराम कथा को लेकर उनका आगमन होने जा रहा है। मानस परिवार द्वारा इसकी तैयारी जोर-शोर की जा रही है। इसी तैयारी को लेकर रविवार को श्रीराम कथा सेवा शिविर कार्यालय का उद्घाटन रामशरण विचार मंच के अध्यक्ष विजय कुमार पाडव द्वारा किया गया। अयोध्या नगरी से आए बाबा सच्चिदानंद जी महाराज के कर कमलों से वैदिक मंत्रोच्चारण व धार्मिक अनुष्ठान के द्वारा विधिवत रूप से शिविर का संचालन हुआ। इस उपरात पाडव ने रेलवे मैदान मे चल रहे तैयारी का जायजा लिया, साथ ही मानस परिवार को हरसंभव मदद देने की बात कही। मालूम हो कि जिले ही नहीं बिहार की पावन धरती पर माता कंकेश्वरी का पहला श्रीराम कथा प्रवचन होने जा रहा है। आगामी 27 नवंबर से शुरू होने वाली कथा को लेकर मानस परिवार के सदस्य दिन रात एक कि ए हुए हैं। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में राम कथा को लेकर प्रचार -प्रसार किया जा रहा है। जगह-जगह पर तोरणद्वार लगाए जा रहे हैं। भव्य पंडालों से मैदान को सजाया जा रहा है। मानस परिवार के अध्यक्ष आजाद सिंह ने बताया की श्रीराम कथा को लेकर 27 नवंबर को 11 सौ कन्याओं द्वारा कलश यात्रा निकाली जाएगी। मौके पर काग्रेस नेता विनय राम, रवि कुमार रवि, पूर्व उपप्रमुख अशोक पोद्दार, संजय यादव, अरूण यादव, महेश्वर प्रसाद बागे, शकर राही, शिवाजी व मानस परिवार के दर्जनों सदस्य उपस्थित थे।