5 नवम्बर को होगा एनएच जाम
महेशखूंट(खगड़िया) संवाद सूत्र: राष्ट्रीय लोक समता पार्टी जिला किसान प्रकोष्ठ के आह्वान पर 5 नवम्बर 1
By Edited By: Published: Fri, 31 Oct 2014 11:13 PM (IST)Updated: Fri, 31 Oct 2014 11:13 PM (IST)
महेशखूंट(खगड़िया) संवाद सूत्र: राष्ट्रीय लोक समता पार्टी जिला किसान प्रकोष्ठ के आह्वान पर 5 नवम्बर 14 को एनएच 31 आसाम रोड चौराहा महेशखूंट पर चक्का जाम किया जाएगा। उक्त जानकारी पर्चा के माध्यम से पार्टी के प्रदेश महासचिव किसान प्रकोष्ठ शैलेन्द्र कुमार वर्मा ने जागरण को दी। चक्का जाम के समर्थन में श्री वर्मा ने बताया कि बीपी मंडल सेतु की समस्या, जल निकासी की समस्या, मंहगा खाद-बीज, खरीफ फसल अनुदान में विलंब, जन वितरण प्रणाली में भ्रष्टाचार, जन कल्याणकारी योजना में लूट आदि को लेकर चक्का जाम किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें