Move to Jagran APP

छठ पर्व : दो-दो परिवारों की उजड़ गई खुशियां

महेशखूंट(खगड़िया)संवाद सूत्र: बुधवार को छठ पूजा के पहली अ‌र्घ्य ने दो-दो परिवारों की खुशियां छीन ली।

By Edited By: Published: Thu, 30 Oct 2014 10:26 PM (IST)Updated: Thu, 30 Oct 2014 10:26 PM (IST)
छठ पर्व : दो-दो परिवारों 
की उजड़ गई खुशियां

महेशखूंट(खगड़िया)संवाद सूत्र: बुधवार को छठ पूजा के पहली अ‌र्घ्य ने दो-दो परिवारों की खुशियां छीन ली। अलबत्ता दोनों ही गांव के नाती थे। प्रथम घटना बलतारा पंचायत के कोसी में घटी जिसमें 18 वर्षीय शुभम प्रियम नदी में समा गया। हालांकि गुरूवार दोपहर बाद एसडीआरफ के जवान शव को निकालने में सफल हुए। घाट पर सीओ सुनील कुमार सिंह, एसडीआरफ के एसआई रामाशीष सिंह व विजय कुमार बुधवार शाम से ही कैम्प किए हुए थे। मृतक सुभम अपने नाना के घर बलतारा छठ मनाने आया था। वह चैधा-बन्नी निवासी संतोष कुमार सिंह का पुत्र है। संतोष मध्य विद्यालय पिपरपांती में प्रधानाध्यापक है। बलतारा गांव में कोहराम मची हुई है। परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है। सुभम कोटा में पढ़ाई कर रहा था और छुट्टी में घर आया हुआ था। सीओ ने बताया कि इस घाट पर राजस्व कर्मचारी अभिराज प्रतिनियुक्त थे। अलबत्ता किसी ने शुभम को डूबते नहीं देखा। घाट पर जब उसका कपड़ा मिला, तब पता चला कि वह तो डूब गया है। इस क्षेत्र के देख-रेख में स्वयं सीओ थे। गोताखोर नाव और एसडीआरएफ के जवान लगातार ड्यूटि कर रहे थे।

loksabha election banner

दूसरी घटना में 12 वर्षीय प्रिंस कुमार छोटी धार बल्लमजान में बुधवार दोपहर बाद स्नान करने के क्रम में डूब गया। जिसका शव परिजनों ने धार से बाहर निकाल लिया। वह उदय महतो का पुत्र है। जो सनहा, नया टोला, साहेबपुर कमाल का रहने वाला है। वह अपने नाना राजेन्द्र सिंह के यहां माता-पिता के साथ छठ मनाने आया था। जो डूब गया। यहां भी परिजनों की स्थिति अत्यंत खराब है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.