धीमी गति से हो रहा 'गंगा कार्य योजना' पर काम
खगड़िया, संवाद सूत्र: गंगा की स्वच्छता बनी रहे। इस बावत गंगा कार्य योजना बनायी गई। जिसमें गंगा किनारे
खगड़िया, संवाद सूत्र: गंगा की स्वच्छता बनी रहे। इस बावत गंगा कार्य योजना बनायी गई। जिसमें गंगा किनारे के पंचायतों में वृहत पैमाने पर शौचालय निर्माण की स्वीकृति दी गई। ताकि यहां के लोग गंगा किनारे शौच नहीं करें। लेकिन सरकार की यह योजना धरातल तक पहुंचने में धीमी रफ्तार से चल रही है। इस योजना के तहत गंगा किनारे के करीब 21 पंचायतों में 100-100 शौचालय निर्माण कराने को लेकर पीएचईडी द्वारा पंचायतों में मुखिया के खाता में राशि भेजी गई। लेकिन निर्माण की गति धीमी चल रही है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि गोगरी, समसपुर, इटहरी में कार्य की स्थिति संतोषजनक है। जबकि, अन्य जगहों पर कार्य चल रही है। लाभुक स्वयं शौचालय निर्माण कर रहे हैं। निर्माण होने के बाद मुखिया द्वारा संबंधित लाभुकों को राशि मुहैया कराती है। हालांकि, गंगा प्रदूषण के मामले में खगड़िया में बड़ा फैक्ट्री नहीं है। जिससे प्रदूषित हो। लेकिन नाला की गंदगी, कचरा आदि मल से प्रदूषित होती है।