धूमधाम से संपन्न हुआ आस्था का महापर्व छठ
गोगरी (खगड़िया)संवाद सूत्र: आस्था का महापर्व छठ गुरूवार को उदीयमान भगवान भाष्कर को अर्घ्य अर्पण के स
गोगरी (खगड़िया)संवाद सूत्र: आस्था का महापर्व छठ गुरूवार को उदीयमान भगवान भाष्कर को अर्घ्य अर्पण के साथ चार दिवसीय छठ पूजन संपन्न हुआ। वहीं छठव्रतियों ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पण के बाद व्रतियों ने अपना लगभग 36 घटे का व्रत तोड़ा। छठ पूजन को लेकर संपूर्ण अनुमंडल क्षेत्र में चहुंओर काफी चहल-पहल के साथ भक्ति की धारा बहती रही। लोगों ने श्रद्धा व भक्ति के साथ छठ पूजन किया। बुधवार को अस्ताचल सूर्य को और गुरूवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पण किया। इसके लिए अहले सुबह से लोग छठ का सूप व डाला लेकर घाटों की तरफ जाते दिखे। छठव्रती पानी में सूप लेकर आराधना करती दिखाई दी। वहीं लोगों ने श्रद्धापूर्वक अर्घ्य देते दिखे। समूह में महिलाएं पारंपरिक छठ गीत गाती रही। वहीं बजाए जा रहे छठ गीतों से माहौल भक्तिमय बना रहा। कई जगहों पर श्रद्धालु दंड देकर घाटों पर जाते दिखे। घाटों पर काफी रौनक नजर आयी। घाट को काफी सजाया गया था। रास्तों व घाटों पर समाजिक स्तर पर लोगों द्वार जगह-जगह रौशनी की भी व्यवस्था की गई थे।