Move to Jagran APP

मुस्लिम महिलाएं भी करती है छठ

संवाद सूत्र, परबत्ता (खगड़िया): आस्था का महापर्व छठ के अवसर पर यदि साम्प्रदायिक सौहार्द का माहौल परबत

By Edited By: Published: Thu, 30 Oct 2014 09:22 PM (IST)Updated: Thu, 30 Oct 2014 09:22 PM (IST)
मुस्लिम महिलाएं भी करती है छठ

संवाद सूत्र, परबत्ता (खगड़िया): आस्था का महापर्व छठ के अवसर पर यदि साम्प्रदायिक सौहार्द का माहौल परबत्ता में बेहतरीन दिखता है। प्रखंड में हिन्दू के अलावा काफी बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं भी छठ पर्व मनाती हैं। खासकर खीराडीह गांव में दर्जनों मुस्लिम महिलाएं भगवान भाष्कर को अ‌र्घ्य प्रदान की। इन महिलाओं में जायरा खातून, जुबेदा खातुन, खैरा खातुन, नसीमा खातुन, मजरूल खातुन, लैला, किरण, पूनम खातुन आदि शामिल थे। महिलाओं की मानें तो छठ मां की कृपा से इनलोगों की मनोकामनाएं पूरी हुई है इसलिए यह पर्व वषरें से करती आ रही है। इधर, खीराडीह पंचायत के मुखिया अवध किशोर यादव ने कहा कि सांप्रदायिक सौहार्द का यह एक अनूठा मिशाल है। मुखिया के अनुसार यहा हिन्दू लोग भी मुस्लिम आदि के त्योहार में मनौती के साथ शामिल होते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.