किसानों के समस्याओं को लेकर होगा चक्का जाम
मानसी(खगड़िया)संवाद सूत्र: किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के तत्वाधान में शनिव
मानसी(खगड़िया)संवाद सूत्र: किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के तत्वाधान में शनिवार को खुटिया पंचायत स्थित कुशवाहा टोला में राजेन्द्र प्रसाद सिंह के दरवाजे पर बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रजनीश कुमार उर्फ रिक्की ने की। इस अवसर पर रालोसपा जिलाध्यक्ष अमित कुमार मंटू ने कहा कि किसानों की समस्याओं को देखते हुए बिहार सरकार के खिलाफ आंदोलन की जाएगी। किसानों के साथ सौतेला व्यवहार हो रहा है। किसानों को उनके अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है। सभी जगह भ्रष्टाचार का बोलबाला है। सरकार हाथ पर हाथ धड़े बैठी हुई है। किसानों की समस्याओं के हल को लेकर आगामी 5 अक्टूबर को महेशखूंट एनएच 31 पर चक्का जाम किया जाएगा। जिला प्रवक्ता मुकेश कुमार ने कहा कि पुल खराब हो जाने से किसानों को औने-पौने दामों में अनाज बेचने के लिए विवश होना पड़ रहा है। लेकिन प्रशासन सोई हुई है। पुल बंद हो जाने से सामानों के दामों में काफी इजाफा हो गया। खाद-बीज भी किसानों को नहीं मिल पाता है। मौके पर प्रदेश महासचिव शैलेन्द्र वर्मा, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष तुरंती सिंह, उपाध्यक्ष विंदेश्वरी सिंह, बलराम कुमार, विपिन कुमार, प्रवीण कुमार, हरिलाल सिंह, सिंटू, भृंगदेव कुमार, नरेश कुमार, चंदन सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।