Move to Jagran APP

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया चित्रगुप्त पूजा

खगड़िया, संवाद सूत्र: शहर के चित्रगुप्तनगर मोहल्ला स्थित श्री श्री 108 चित्रगुप्त महाराज जी की मंदिर

By Edited By: Published: Sat, 25 Oct 2014 09:45 PM (IST)Updated: Sat, 25 Oct 2014 09:45 PM (IST)

खगड़िया, संवाद सूत्र: शहर के चित्रगुप्तनगर मोहल्ला स्थित श्री श्री 108 चित्रगुप्त महाराज जी की मंदिर में शनिवार को हर्षोल्लास के साथ पूजा-अर्चना की गई। भगवान चित्रगुप्त महाराज के पूजा में आज के दिन कायस्थ वंश पुत्र पूजा-अर्चना में भाग लिया। सन्नी हिमवान पूजा पर बैठे। इस दौरान विधि-विधान के साथ पूजा हुई। साथ ही वंश पुत्र ने भगवान के सामने आय-व्यय का हिसाब देने के बाद कलम-हिसाब वहीं भगवान के सामने रख दिया। इस दिन वंश पुत्र हिसाब-किताब में कलम का प्रयोग नहीं करते हैं। इधर, चित्रगुप्त महापरिवार संगठन के संयुक्त सचिव मुकेश कुमार ने बताया कि 1967 ई. से हमारे पूर्वज स्व. शत्रुधन प्रसाद सिन्हा, सन्हौली निवासी स्व. लाला कुशेश्वर प्रसाद आदि लोगों के सहयोग से मंदिर स्थापित की गई। तब से लेकर प्रति वर्ष श्रद्धा के साथ भगवान चित्रगुप्त महाराज की पूजा की जाती है। वहीं, हिमवान ने महापरिवार से आहवान कर कहा कि भगवान चित्रगुप्त महाराज का नया मंदिर निर्माण में तन-मन-धन से सहयोग दें। ताकि आगामी दिनों में और वृहत कार्यक्रम का आयोजन हो सके। मौके पर पिंकू कुमार अम्बष्ट, विद्याभूषण प्रसाद, अजिताभ सिन्हा, भोला प्रसाद सिन्हा, महेश कुमार, अनिल कुमार सिन्हा, गोपाल प्रसाद सिन्हा, निशिकांत सिन्हा, पवन श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, सुरेन्द्र कुमार सिन्हा, पवन कुमार सिन्हा, अंकित कुमार आदि महापरिवार के लोग उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.