पैक्स चुनाव : दूसरे दिन भी नामाकन को उमड़ी भीड़
संवाद सूत्र, परबत्ता(खगड़िया): प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के पैक्स चुनाव को लेकर प्रखंड कार्यालय में
संवाद सूत्र, परबत्ता(खगड़िया): प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के पैक्स चुनाव को लेकर प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को नामाकन जारी रहा। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ डॉ. कुन्दन ने बताया कि इसको लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 7 टेबुल पर नामाकन लिये गए। निर्वाची पदाधिकारी के अनुसार सोमवार को 28 लोगों ने अध्यक्ष पद को लेकर नामाकन कराया था। जबकि, 2 लोगों ने अनुसूचित जाति सदस्य पद के लिए, 2 लोगों ने अत्यन्त पिछड़ी जाति के सदस्य पद के लिए, 7 लोगों ने पिछड़ी जाति सदस्य पद, 9 लोगों ने सामान्य सदस्य पद के लिए निर्वाची पदाधिकारी के अनुसार कुल 48 लोगों ने सोमवार को नामाकन कराया। जबकि, मंगलवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में कचाकच नामाकन को लेकर भीड़ उमड़ रही थी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नामाकन हो रहा था। कई समर्थकों के साथ परबत्ता पैक्स अध्यक्ष पद के लिए चमन कुमार ने अपना नामाकन दाखिल किया। उन्होंने कहा कि वे जिस तरह से वर्तमान में पैक्स अध्यक्ष पद पर रह कर पारदर्शिता के साथ काम किया है आगे भी करेंगे। जबकि, कोलवारा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष पद हेतु अपने कई समर्थकों के साथ छब्बू मंडल ने नामाकन दाखिल किया उन्होंने कहा कि वे पैक्स अध्यक्ष पद पर जाने के बाद पैक्स में एक नयी गति ला देंगे। समर्थकों में देवानन्द सिंह शकर सिंह समेत दर्जनों लोग शामिल थे। वहीं, लगार पैक्स के अध्यक्ष पद के लिए रौशन कुमार ने अपना नामाकन दाखिल किया। वे दर्जनों समर्थकों के साथ नामाकन कराने पहुंचे। उन्होंने कहा कि यदि मतदाता उन्हें पैक्स अध्यक्ष के पद पर भेजेंगे तो किसानों के लिए भरपूर कृषि उपयोगी और जरूरत का कार्य करेंगे। मौके पर अशोक मिश्र अनिल चौधरी अजय कान्त मिश्र रतन लाल अनिल चौधरी, छेदी चौधरी, मंकेश राजेश मालिक दास पिंटू गुप्ता, गणेश दास आदि उपस्थित थे। परबत्ता पैक्स अध्यक्ष पद के लिए अजय कुमार ने अपने दर्जनों समर्थको के साथ नामाकन दाखिल किया।