अब क्षेत्र में उठी विधायक को मंत्री बनाने की मांग
संवाद सूत्र, परबत्ता(खगड़िया): महागठबंधन की बैठक परबत्ता के यूनियन बैंक से सटे एक निजी परिसर में आयोजित की गयी जिसमें जदयू- राजद के कई दिग्गज उपस्थित हुए। बैठक की अध्यक्षता जदयू के प्रखंड अध्यक्ष नंदलाल मंडल ने की। बैठक को संबोधित करते हुए जदयू के वरिष्ठ नेता लगातार निवासी जितेन्द्र यादव ने कहा कि विधानसभा उपचुनाव के दौरान कहा कि महागठबंधन के सूबे के नेता परबत्ता विधानसभा की जनता को सम्मान बढ़ाएं। यहां की जनता ने सूबे के 10 सीटों के लिए हुए उपचुनाव में महागठबंधन ने आरएन सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया था। विस उपचुनाव के समय कड़ी मेहनत के बाद लोगों ने बड़े पैमाने पर अपना विश्वास दिया। जरूरत है कि यहां की जनता के विश्वास को और सम्मान को बरकरार रखने का यह सम्मान तभी होगा।
बैठक में नेताओं ने कहा कि जनता के नेतृत्वकर्ता विधायक आरएन सिंह को कैबिनेट में शामिल किया जाना चाहिए। नेताओं ने सूबे के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की चर्चा करते हुए कहा कि कोलवारा की धरती है विस उपचुनाव में पहुंचकर वहां के लोगों से सहानुभूति मांगा था। उनके बातों के अनुरूप कोलवारा के लोग खड़े उतरे । अपनी अधिकाश मत आरएन सिंह को दिये। उन्होंने ये भी कहा कि आज सरकार के मुलाजिम विभिन्न कार्यालयों में टेबुल पर कागज रखते हैं और नीचे से हाथ बढ़ाते हैं। यह धंधा बंद कराने में किसकी जबाबदेही है। सरकार के मुलाजिम उन्हें मुंह क्यों चिढ़ा रहा है। ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ सरकार शक्त रूख अख्तियार करें। वहीं जदयू प्रखंड अध्यक्ष नन्दलाल मंडल ने कहा कि स्कूलों के साथ ही आगनबाड़ी केन्द्र की स्थिति भी बेपटरी हो चुकी है। ये शिकायतें महागठबंधन के लोग उपर तक ले जाएंगे। अधिकारी अपना रवैया बदल लें । मौके पर निरंजन यादव, मणिभूषण राय, संजय कुमार चौरसिया, कौशल किशोर पोद्दार, रबूल आलम, सीमा भारती, चंदन कुमार आदि ने अपने बातों को रखा।