बेरोजगारों को नहीं आवंटित हुआ स्टाल
By Edited By: Published: Sun, 24 Aug 2014 02:15 AM (IST)Updated: Sun, 24 Aug 2014 02:15 AM (IST)
संवाद सुत्र, अलौली(खगड़िया):वर्षो पहले प्रखंड मुख्यालय के गेट के उत्तर तरफ निर्मित स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना से बनी दुकानों को बेरोजगारों को आज तक आवंटित नहीं किया गया। बेरोजगार युवक आज आवंटन की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी विभू विवेक ने बताया कि अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश के अनुसार स्टाल की बंदोबस्ती कर किराया पर देने था। इस समय कुछ लोग व्यवसाय कर रहे है जिनसे खाली करा लिया जायेगा। बाढ़ से निपटने के बाद दुकान के लिए बने स्टाल को खाली कराया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें