बोलेरो घर में घुसा, आठ वर्षीय बालक की मौत
By Edited By: Published: Fri, 19 Apr 2013 09:18 PM (IST)Updated: Fri, 19 Apr 2013 09:19 PM (IST)
महेशखूंट (खगड़िया) प्रतिनिधि: एनएच 31 गौछारी के निकट गुरुवार की आधी रात के बाद पटना से भागलपुर जा रही एक बोलेरो सड़क किनारे अवस्थित सिकंदर मुनि के झोपड़ी में घुस गया। संयोग से परिवार के लोग इधर-उधर सोये थे। घर में एक बिस्तर पर आठ वर्षीय उत्तम कुमार और पांच वर्षीय उसका भाई नीतीश सोया था। घटना में उत्तम गंभीर रुप से घायल हो गया। जबकि नीतीश को हल्की चोंटे आई। इलाज के क्रम में उत्तम की मौत हो गई। महेशखूंट पुलिस रात में ही घटनास्थल पर पहुंच कर बोलेरो को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया। बताया जाता है कि चालक के सो जाने के कारण घटना घटी। घटना की पुष्टि एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह ने की है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें