आपदा नियंत्रण कक्ष चालू
कटिहार। जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ को लेकर जिला स्तर पर आपदा नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी
By Edited By: Published: Tue, 30 Aug 2016 06:58 PM (IST)Updated: Tue, 30 Aug 2016 06:58 PM (IST)
कटिहार। जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ को लेकर जिला स्तर पर आपदा नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है। आम लोगों की सुविधा के लिए अब 24 घंटे मोबाइल नंबर 08996124003 एवं दूरभाष संख्या -06452-239011 पर लोग परेशानी बता सकते हैं। कोई भी व्यक्ति उक्त नंबर पर बाढ़ से संबंधित जानकारी व शिकायत दर्ज करा सकते हैं। जिलाधिकारी ललन जी ने नियंत्रण कक्ष नंबर जारी करते हुए आम लोगों से अनुरोध किया है कि बाढ़ से संबंधित कोई भी जानकारी एव शिकायत उक्त नंबर पर दें ताकि प्रशासनिक स्तर से उसका तत्काल समाधान किया जा सके।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें