कागज पर चल रहा स्कूल, विभाग बेखबर
कटिहार [मनीष ¨सह]। जिले के अमदाबाद प्रखंड स्थित नया प्राथमिक विद्यालय गदाई दियारा, गोपालपुर में
कटिहार [मनीष ¨सह]। जिले के अमदाबाद प्रखंड स्थित नया प्राथमिक विद्यालय गदाई दियारा, गोपालपुर में डेढ़ वर्षों से पठन-पाठन पूरी तरह ठप है। इसके कारण विद्यालय में नामांकित 207 बच्चे शिक्षा से वंचित हैं, लेकिन विभागीय स्तर पर इस दिशा में सकारात्मक पहल नहीं हो पा रही है। डेढ़ वर्षों से विद्यालय का संचालन कागजों पर हो रहा है। डेढ़ वर्ष से विद्यालय संचालन बाधित रहने के बाद भी विभागीय स्तर पर इस दिशा में पहल नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। इसको लेकर ग्रामीण कई बार शिक्षा विभाग के अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं।
अधूरा है भवन निर्माण कार्य
विद्यालय में 13 लाख की लागत से भवन निर्माण कार्य प्रारंभ कराया गया था। राशि निकासी के बाद अब तक निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका किरण कुमारी भी वर्षों से विद्यालय नहीं पहुंची हैं। लेकिन कागजी तौर पर विद्यालय का संचालन जारी है। जबकि पठन पाठन के अभाव में नामांकितच्बच्चे मवेशी चरा रहे हैं।
क्या कहते हैं अभिभावक :
अभिभावक बबन ¨सह, बासुदेव ¨सह, सीता चौधरी, घुनिया देवी, बिफिया देवी आदि ने बताया कि विद्यालय में वषरें से शिक्षक नहीं पहुंचे। दियारा कच् बच्चों की शिक्षा इसी स्कूल के जिम्मे हैं। प्रशासनिक उदासीनता के कारच बच्चे शिक्षा से वंचित हो रहे हैं। पूर्व मुखिया कुणाल किशोर ¨सह ने बताया कि विद्यालय बंद रहने को लेकर तत्कालीन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं जिलाधिकारी को अवगत कराया गया था, लेकिन विद्यालय का संचालन प्रारंभ नहीं हो पाया है।