रौनिया सड़क जर्जर, लोगों को परेशानी
कटिहार। बरारी प्रखंड के रौनियां पंचायत की जर्जर सड़कों के कारण लोगों को काफी परेश
By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Apr 2017 11:13 PM (IST)Updated: Mon, 10 Apr 2017 11:13 PM (IST)
कटिहार। बरारी प्रखंड के रौनियां पंचायत की जर्जर सड़कों के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़क पर गंदगी का अंबार लगा रहने के कारण लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल है। सड़क जगह जगह गड्ढे में तब्दील हो गई है। लोगों द्वारा सड़कों पर नाला का गंदा पानी बहाने के कारण आम लोगों सहित वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है। प्रखंड मुख्यालय से तीन किलोमीटर दूर स्थित यह गांव विकास की रोशनी से दूर है। ग्रामीणों ने सड़क मरम्मत कर आवागमन की सुविधा बहाल करने की मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें