डीजे के धुन से परेशानी
कटिहार। बरारी प्रखंड क्षेत्र में बेरोकटोक डीजे बजाए जाने से लोगों को काफी परेशानी हो र
By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Apr 2017 11:11 PM (IST)Updated: Mon, 10 Apr 2017 11:11 PM (IST)
कटिहार। बरारी प्रखंड क्षेत्र में बेरोकटोक डीजे बजाए जाने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। डीजे संचालकों द्वारा मानक के विपरीत डीजे बजाने को लेकर प्रशासनिक स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। डीजे की धुन के कारण विद्यालय संचालन एवं अन्य लोगों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसके कारण हृदय रोगियों सहित बच्चों में बीमारियों की संभावना भी कई गुणा बढ़ रही है। स्थानीय लोगों ने डीजे संचालकों पर कार्रवाई की मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें