विप चुनाव को लेकर भाजपा ने कसी कमर
कटिहार। आगामी नौ मार्च को होने वाले शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में भाजपा गठबंधन प्रत्याशी प्रो
कटिहार। आगामी नौ मार्च को होने वाले शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में भाजपा गठबंधन प्रत्याशी प्रो. जगदीश चंद्रा की जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय की अध्यक्षता में सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद के निवास पर भाजपा के मंडल अध्यक्षों एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें प्रदेश भाजपा मंत्री मृत्युंजय ने भी शिरकत की। उन्होंने प्रदेश मंत्री ने कहा कि एनडीए शिक्षकों के प्रति हमेशा संवेदनशील रही है। सड़क से संसद तक उनके हित की लड़ाई लड़ी है। तमाम शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं से उन्होंने पक्ष में मतदान की अपील की। जिलाध्यक्ष मनोज राय ने पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से जिले के एक हजार एक सौ बारह मतदाताओं में से 80 प्रतिशत से अधिक मतदाता एनडीए के पक्ष में मतदान करें, इसके लिए हर आवश्यक पहल करने की बात कही। इससे बिहार भाजपा के साथ-साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत होंगे। बैठक को पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद, विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल, प्राणपुर विधायक विनोद कुमार ¨सह, पूर्व विधायक विभाष चंद्र चौधरी, पूर्व विधायक महेश पासवान, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण ठाकुर आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर श्याम नारायण पोद्दार, बरुण झा, रामनाथ पांडे, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बबन झा, वीरेंद्र यादव, दिलीप वर्मा, मनोज झा, लक्खी महतो, राजेंद्र नाथ पाठक, मुकेश श्रीवास्तव, धर्मनाथ तिवारी, दुश्यन्त कुमार, विश्वनाथ मुकीम, मंटू ठाकुर, ओम प्रकाश यादव, दिनेश्वर मंडल, महेश कुमार चौधरी, मुकेश पोद्दार, तापस ¨सहा, शिव शंकर ¨सह, ¨पटू भगत, कातू दा, उमेश ¨सह आदि भी मौजूद थे।