अनुकंपा समेली प्रखंड प्रमुख निर्वाचित
कटिहार। प्रखंड कार्यालय स्थित बाढ़ सहायता गोदाम में अनुमंडल पदाधिकारी सुभाष नारायण एवं हस
कटिहार। प्रखंड कार्यालय स्थित बाढ़ सहायता गोदाम में अनुमंडल पदाधिकारी सुभाष नारायण एवं हसनगंज बीडीओ जितेंद्र कुमार की उपस्थिति में पंसस प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण के साथ ही प्रमुख व उपप्रमुख पद का चुनाव कराया गया। समेली प्रखंड प्रमुख पद पर अनुकंपा व उपप्रमुख कविता देवी निर्वाचित हुई। प्रमुख पद हेतु अनुकंपा कुमारी और अंजू देवी ने दावेदारी पेश की। इसमें अनुकंपा कुमारी को सात व अंजु देवी को चार मत मिले। उपप्रमुख पद पर कविता देवी व मीरा देवी ने नामांकन किया। कविता को सात जबकि मीरा देवी को चार मत प्राप्त हुए। निर्वाचन के बाद प्रमुख व उपप्रमुख को एसडीओ द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया। चुनाव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किये गये थे। थानाध्यक्ष संजय दास, सअनि विजेंद्र ¨सह, पोठिया ओपी के सअनि सुबोध यादव, फलका थाना के सअनि विशेश्वर ¨सह सुरक्षा व्यवस्था में मुश्तैद दिखे। इस दौरान विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने अबीर गुलाल उड़ाकर जश्न मनाया। प्रखंड प्रमुख ने प्रखंड के विकास में सदैव तत्पर रहने की बात कही। उन्होंने प्रखंड के सर्वांगीण विकास का भरोसा दिलाया। इस दौरान बड़ी संख्या में उनके समर्थक मौजूद थे।