अचानक गुम हुए चार छात्रों ने की परिजनों से बातचीत
कटिहार। सहायक थाना के भेरिया रहिका से चार लड़के के अचानक गुम होने से पुलिस भी सक
By JagranEdited By: Published: Wed, 22 Mar 2017 03:02 AM (IST)Updated: Wed, 22 Mar 2017 03:02 AM (IST)
कटिहार। सहायक थाना के भेरिया रहिका से चार लड़के के अचानक गुम होने से पुलिस भी सकते में रही। सहायक थानाध्यक्ष अनुपम कुमार ने बताया कि हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करने वाले चार लड़कों के लापता होने की सूचना मिली थी। बाद में लड़कों का अपने परिजनों से मोबाइल पर बात होने व शाम तक पूर्णिया से घर लौटने की बात कही गई है। सहायक पुलिस ने बताया कि लड़के अपने मन से घूमने के नाम पर कहीं चले गए। घर नहीं लौटने पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। इसको लेकर घंटों तक अभिभावकों के साथ पुलिस भी परेशान रही।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें