संघ की बैठक में उठी किसानों की समस्या
कटिहार। डंडखोरा प्रखंड के डंडखोरा पंचायत में भारतीय किसान संघ की प्रखंड कार्यकारिणी
कटिहार। डंडखोरा प्रखंड के डंडखोरा पंचायत में भारतीय किसान संघ की प्रखंड कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज गुप्ता भी शामिल थे। बैठक में किसानों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई और इसके समाधान को लेकर कारगर पहल करने पर भी सहमति बनी। इस दौरान आगामी पांच फरवरी को गांव एवं खुशहाल किसान, विषय पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी पर भी चर्चा की गई। बैठक में मौजूद वक्ताओं ने कहा कि किसानों को अपनी फसलों का सही कीमत अब भी नहीं मिल पा रहा है। इससे लागत के अनुरूप उचित मुनाफा उन्हें नहीं मिलता है। ¨सचाई की समस्या भी बरकरार है। इससे किसान जी-तोड़ मेहनत के बावजूद आर्थिक लाचारी में जी रहे हैं। बैठक के माध्यम सम्मेलन में महती भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील भी की गई।