Move to Jagran APP

पंचायत समिति की स्थायी समितियां गठित

कटिहार। प्रखंड प्रमुख नीलम देवी की अध्यक्षता में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक हुई।

By Edited By: Published: Fri, 30 Sep 2016 08:17 PM (IST)Updated: Fri, 30 Sep 2016 08:17 PM (IST)
पंचायत समिति की स्थायी समितियां गठित

कटिहार। प्रखंड प्रमुख नीलम देवी की अध्यक्षता में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक हुई। इसमें सभी सात स्थायी समिति का गठन किया गया। इसमें पंचायती राज अधिनियम के तहत समान्य स्थायी समिति के पदेन अध्यक्ष के रूप में प्रखंड प्रमुख रजनी कुमारी को मनोनीत किया गया। पंचायत समिति सदस्य संजय कुमार यादव को उपाध्यक्ष तथा सदस्य के रुप में माला देवी, नविता देवी व तारा खातून को शामिल किया गया है। वहीं वित्त अंकेक्षण तथा योजना समिति का भी अध्यक्ष प्रमुख रजनी कुमारी मनोनित हुई। वहीं सदस्य के रुप में गुंजन देवी, काजल कुमारी, मो. अलीउल, पूनम देवी का चयन किया गया। सामाजिक न्याय समिति के पदेन अध्यक्ष में उपप्रमुख राजीव कुमार भारती व सदस्य में साईदा खातून, रामदेव तूरी, ममता देवी का चयन किया गया। शिक्षा समिति के अध्यक्ष अनिल यादव को मनोनित किया गया। जबकि सदस्य में सविता देवी, मो. अफ्फान, सरिता देवी, गयानंद कुमार के नामो की घोषणा की गई। लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं ग्रामीण स्वच्छता समिति के अध्यक्ष शीला देवी को मनोनित किया गया। जबकि इसके सदस्य के रूप में सफीना खातुन, मीना देवी, रीतलाल उरांव व द्रोपदी देवी का चयन किया गया। लोक निर्माण समिति के अध्यक्ष समशेर अली व सदस्य में रानी देवी, मोजिबुर रहमान व ममता देवी चयनित हुई। इस दौरान प्रमुख, उपप्रमुख सहित बीडीओ सह पंचायत समिति के कार्यपालक पदाधिकारी राजकुमार पंडित ने सभी को उनके दायित्व से अवगत कराते हुए इमानदारी पूर्वक इसके निवर्हन की बात कही।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.