निरंजन बने एलआइसी अभिकर्ता संघ के मंडल अध्यक्ष
कटिहार : देवघर में संपन्न भारतीय जीवन बीमा निगम अभिकर्ता महासंघ भागलपुर मंडल परिषद के दो
कटिहार : देवघर में संपन्न भारतीय जीवन बीमा निगम अभिकर्ता महासंघ भागलपुर मंडल परिषद के दो दिवसीय अधिवेशन में कटिहार शाखा के निरंजन प्रसाद यादव को मंडल अध्यक्ष चुने जाने पर अभिकर्ता संघ ने अभिनंदन समारोह का आयोजन किया। नव निर्वाचित अध्यक्ष का संघ द्वारा स्वागत किया गया। इस मौके पर अभिकर्ता संघ के अध्यक्ष हरि किशोर साह, ओम प्रकाश शर्मा आदि ने कहा कि नए मंडल अध्यक्ष के कार्यकाल में संघ बेहतर कार्य करने के साथ ही मजबूत होगा। इस मौके पर शंभू शरण गुप्ता, गोपाल कृष्ण यादव, मो. जमील, राजेंद्र मिस्त्री, विधान चंद्र चौधरी, प्रवीण कुमार, निभाष चंद्र चौधरी, असीम कुमार ¨सहा, बच्चन प्रसाद, मिथिलेश पासवान, गुरुदेव प्रसाद मंडल, रामविलास साह, संजीव कुमार महेश्वरी, मिलन कुमार सहित कई अभिकर्ता मौजूद थे।