सत्संग प्रेमियों ने मनाया गुरु पर्व
कटिहार। मनिहारी प्रखंड के नवाबगंज स्थित सत्संग मंदिर में संतमत अनुयायियों द्वारा गुरू पूजन का प
कटिहार। मनिहारी प्रखंड के नवाबगंज स्थित सत्संग मंदिर में संतमत अनुयायियों द्वारा गुरू पूजन का पावन पर्व हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। सदगुरू महर्षि मेंॅहीॅ परमहंस जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। सत्संग का यह कार्यक्रम सुबह पांच बजे से संध्या पांच बजे तक चलता रहा। इस अवसर पर कृष्ण मोहन पाल, बद्री प्रसाद मालाकार, यमुना प्रसाद ¨सह, वासुदेव पासवान, सुधीर चंद्र साह, सीताराम पासवान, नरेश मोहन ¨सह, दिनेश चंद्र ¨सह, कुमोद ¨सह आदि सत्संग प्रेमी कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे रहे। सत्संग मंदिर के अध्यक्ष कृष्ण मोहन पाल जी ने कहा कि वेदव्यास जी महाराज दुनियां के सबसे बड़े विद्वान संत थे। उन्हें जगदगुरु कहा जाता है। सदगुरू महर्षि मेॅंहीॅ परमहंस जी महाराज ने अध्यात्मिक जीवन की सफलता के लिए तीन बातों को प्रमुख माना है। सत्संग, ध्यान और गुरू सेवा है। जो इनका अनुशरण करेंगे, उनका कल्याण ही कल्याण है।