समेली में अब भी फैल रहा बाढ़ का पानी
: मघेली तटबंध टूटने के बाद से समेली के लोगो में त्राहिमाम मचा हुआ है। बाढ़ की स्थिति लगात
कटिहार। मघेली तटबंध टूटने के बाद से समेली के लोगो में त्राहिमाम मचा हुआ है। बाढ़ की स्थिति लगातार भयावह होती जा रही है। लगातार नये क्षेत्र में बाढ़ का पानी फैल रहा है। प्रखंड की तकरीबन पचास फीसदी आबादी बाढ़ की चपेट में आ चुकी है। अब तक समेली टोला, कबीर मठ, बखरी तिवारी टोला, पवई बांध, देवीपुर, पूर्वी चांदपुर, खोटा, खैरा, डुमर बकिया, मलहरिया बहियार, मिल्की भदैया टोला, मोरसंडा, टीकापटटी में पानी प्रवेश कर चुका है। हजारों एकड़ में लगी धान, केला, मकई की फसल भी बर्बाद हो चुकी है। अंचलाधिकारी पंकज कुमार ¨सह, बीडीओ राघवेन्द्र कुमार त्रिपाठी द्वारा अब तक मात्र एक बाढ़ राहत शिविर बखरी रेलवे स्टेशन पर लगाया गया है। जहां मात्र आठ सौ लोगों को नाश्ता व भोजन दिया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर पवई बांध और तिवारी टोला के विस्थापित तकरीबन एक हजार लोगों पालीथीन मिल पाया है। वहीं लगभग एक दर्जन गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर जाने से एनएच और प्रधानमंत्री सड़क बखरी पर शरण लिये लोगों को राहत के नाम पर कुछ नहीं मिल पाया है। पशुओं के लिए चारा की भी व्यवस्था नहीं की गई है। जिससे लोगों में आक्रोश है।