फलका में फिर फैला बरंडी नदी का पानी
कटिहार। एक बार फिर बरंडी नदी में उफान से बाढ़ का पानी फलका प्रखंड के भरसीया, हथव
कटिहार। एक बार फिर बरंडी नदी में उफान से बाढ़ का पानी फलका प्रखंड के भरसीया, हथवाडा, मोरसंडा और सोहथा उत्तरी पंचायतों में फैल गया है। दर्जनों घरों में बाढ़ की पानी घुस गया है। वहीं हजारों एकड़ में लगी धान की फसल डूब गयी है। किसान पानी में तैर कर पके धान को निकालने की कोशिश कर रहे हैं। एक बार फिर लोगों के बेघर होने की नौबत आ गयी है।
जानकारी के मुताबि़क भरसीया पंचायत के बंकुटोला, समोधा टोला, रेती टोला, मुंडा टोला, मंसूरी टोला, इस्लामपुर, हथवाडा पंचयात के चपरेला बालू टोला, जामुन टोला, दिघरी टोला, मोरसंडा पंचायत के बांध टोला मांगनपट्टी टोला, लक्ष्मीपुर बांध टोला में सैकड़ों घरों में पानी प्रवेश कर गया है। जबकि प्राथमिक विद्यालय चपरेला मुसहरी में भी बाढ़ का पानी घुस गया है। स्कूल के बीचों बीच पानी का तेज बहाव हो रहा है। भरसिया पंचयात के मुखिया कतीला देवी, राजद के प्रखंड अध्यक्ष अनिल यादव व पूर्व समिति सदस्य दिलीप यादव ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। सोहथा उत्तरी पंचायत में मुखिया नीतू ¨सह व पूर्व मुखिया मृत्युंजय कुमार उर्फ सुमन भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर सीओ को स्थिति से अवगत कराया। मुखिया ने कहा फलका प्रखंड के भरसीया पंचयात में बाढ़ की स्थिति भयावह है। सैकड़ों घरों में पानी घुस गया है, चारो तरह त्राहिमाम की स्थिति है। प्रशासन की ओर से कोई खोज खबर अब तक नहीं ली गयी है। पंचयात के बंकुटोला के बाढ़ पीड़ितों के लिए सालेहपुर मुखिया अब्दुल माजीद के कामत पर शिविर लगाया गया था, परंतु 18 सितंबर से ही भोजन देना बंद कर दिया गया है। दोबारा पानी आने से ज्यादा गांव प्रभावित हुआ है। अब प्रखंड में तीन शिविर की और आवश्यकता है। वहीं थॉमस बांध पर एक बार फिर खतरा मंडराने लगा है। जगह-जगह तटबंध पर दबाब बना हुआ है।