कुजीबाना में आग से तीन दर्जन घर जले
कटिहार। प्रखंड के भौनगर पंचायत के कुजीबाना गांव में बुधवार देर संध्या अचानक लगी आग से लगभग
कटिहार। प्रखंड के भौनगर पंचायत के कुजीबाना गांव में बुधवार देर संध्या अचानक लगी आग से लगभग 25 परिवारों के तीन दर्जन जल गए। आग लगाते ही गांव में कोहराम मच गया। कुछ देर के बाद आग से कई घरों में मौजूद गैस सिलेंडर भी विस्फोट कर गया। इससे आग और बेकाबू होती गई। इसके साथ ही हवा का झोंका भी आग को बेकाबू कर दिया। लोग कुछ समझ पाते इससे पहले आग पूरे गांव में फैल गई। आगजनी में घर में रखा सारा सामान भी जल कर राख हो गया। दर्जनों मुर्गा, मुर्गी, कबूतर आदि भी जल गए। यह गांव महानंदा तटबंध के अंदर नदी के किनारे बसा हुआ है। आगलगी में गांव निवासी महफूज, मंसूर, सोएब, परवेज, आजम, मंटू, कलाम, नौशाद, मुख्तार, सज्जाद सहित 25 परिवारों के घर जल गए। सूचना मिलते हीं अंचलाधिकारी शिशिर कुमार वर्मा, थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद ¨सह दमकल के साथ घटना स्थल के लिए निकले। रास्ता दुरूह होने के कारण दमकल पहुंचने में विलंब हुआ। लोगों के सहयोग से डेढ़ घंटे बाद मुश्किल से आग पर काबू पाया गया है। आगलनी में 20 लाख से अधिक की क्षति का अनुमान है। स्थानीय मुखिया मु. सज्जाद, भाकपा नेता विनोदानंद साह, मु. जावेद सहित कई लोगों ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।