देवर के खिलाफ दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज
कटिहार। महिला थाना में एक विवाहिता ने अपने देवर के विरूद्ध दुष्कर्म व गर्भपात कराने का मामला
By Edited By: Published: Wed, 27 Jul 2016 09:53 PM (IST)Updated: Wed, 27 Jul 2016 09:53 PM (IST)
कटिहार। महिला थाना में एक विवाहिता ने अपने देवर के विरूद्ध दुष्कर्म व गर्भपात कराने का मामला दर्ज कराया है। दर्ज मामले में कहा गया है कि उसके पति कमाने के लिए पंजाब गए हैं। वे दो बच्चों के साथ घर पर रहती है। उसका देवर शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। इससे वह गर्भवती हो गई। बाद में शादी कर लेने की बात कह गर्भपात भी करा दिया गया। अब उसके देवर शादी कर लिए हैं तथा उसे मारपीट कर घर से निकालना चाहते हैं। दर्ज मामले में जमई टोला पुराना बाजार निवासी संजय जायसवाल को नामजद किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें