उप मुखिया से मांगी पांच लाख की रंगदारी
कटिहार। फलका प्रखंड के भरसिया पंचायत के उप मुखिया फसी अहमद ने पिस्तौल तान पांच लाख की रंग
कटिहार। फलका प्रखंड के भरसिया पंचायत के उप मुखिया फसी अहमद ने पिस्तौल तान पांच लाख की रंगदारी की मांग करने व रविवार तक रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने को लेकर फलका थाना में मामला दर्ज कराया है। उप मुखिया ने दो नामजद सहित पांच अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज मामले में उपमुखिया ने कहा है कि वे गेड़ाबाड़ी से अपने घर भरसिया लौट रहे थे। अमोल गांव के समीप मोरसंडा निवासी इरशाद व समद सहित पांच अज्ञात लोगों ने उन्हें रोक पिस्टल तान रंगदारी देने को कहा। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजय कुमार ¨सह ने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस इसकी छानबीन कर रही है। बताते चलें कि कुछ माह पूर्व फलका सीओ से भी मोबाइल पर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। इसको लेकर सीओ ने भी मामला भी दर्ज कराया था। एक माह पूर्व गो¨वदपुर पंचायत के पूर्व मुखिया उपेंद्र पटेल से भी पांच लाख की रंगदारी मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।