Move to Jagran APP

आजमनगर : खरसौता व खुरियाल के परिणाम घोषित

कटिहार। आजमनगर प्रखंड के रधुनंदन केशरी उच्च विद्यालय के प्रशाल भवन में बने मतगणना केन्द्र म

By Edited By: Published: Mon, 30 May 2016 06:26 PM (IST)Updated: Mon, 30 May 2016 06:26 PM (IST)
आजमनगर : खरसौता व खुरियाल के परिणाम घोषित

कटिहार। आजमनगर प्रखंड के रधुनंदन केशरी उच्च विद्यालय के प्रशाल भवन में बने मतगणना केन्द्र में पंचायत चुनाव के मतों की गणना जारी है। खरसौता पंचायत से मुखिया पद पर दिजेन्द्र नाथ मंडल ने कमल किशोर तिवारी को 490 मतों से हराया। दिजेन्द्र नाथ मंडल को सर्वाधिक मत 1164 प्राप्त हुए जहां उनके निकटत प्रतिद्वंद्वी कमल किशोर तिवारी को 674 मत प्राप्त हुए।

loksabha election banner

खुरियाल पंचायत से मुखिया पद पर संपा विश्वास ने जाकिर हुसैन को 86 मतों से हराया। अमर¨सहपुर पंचायत से मुखिया पद पर शाहिद आलम ने कचाली ¨सह को 389 मतों से हराया। शाहिद आलम को सर्वाधिक मत 1505 प्राप्त हुए। निमौल पंचायत से मुखिया पद पर आले रसूल ने सिकन्दर आलम को 795 मतों से हराया। आले रसूल को सर्वाधिक 1769 प्राप्त हुए।

खरसौता पंचायत से सरपंच पद पर शिवनारायण कर्मकार ने फूलकुमार मंडल को 26 मतों से हराया। शिवनारायण कर्मकार को सर्वाधिक 945 मत मिले। खुरियाल पंचायत से सरपंच पद पर तमन्ना नाज ने मंसूर आलम को 204 मतों से हराया। अमर ¨सहपुर पंचायत से सरपंच पद पर मो. आगा अत्तर ने असगर अली को 284 मतों से हराया। मो. आगा अत्तर को सर्वाधिक 1445 मत मिले। खरसौता पंचायत से पंचायत समिति पद क्षेत्र संख्या (17) पर चामनी देवी ने सागर दास को 1180 मतों से हराया। चामनी देवी को सर्वाधिक 1761 मत मिले वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सागर दास को 581 मत मिले।

खुरियाल पंचायत से पंचायत समिति पर ममुना परवीन ने अशोका देवी को 423 मतों से हराया। ममुना परवीन को सर्वाधिक 1191 मत मिले। अमर¨सहपुर पंचायत से पंचायत समिति पर बीबी माहेनुर खातून ने ललिता देवी को 141 मतों से हराया। माहेनूर खातून को सर्वाधिक 1117 मत मिले।

इस मौके पर पर्यवेक्षक समीमुल हक, जिला कल्याण पदाधिकारी पवन मिश्रा, कृषि पदाधिकारी अजीत कुमार, दंडाधिकारी मधुकांत झा के अलावा मतगणना केन्द्र के अन्दर निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ पूरण साह मौजूद थे। मतगणना केन्द्र पर प्रशिक्षु डीएसपी एसके दास एवं असलम शेर अंसारी ने बताया कि केन्द्र पर पर्याप्त चौकसी बरती जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.