Move to Jagran APP

शांति से मना दशहरा, नम आंखों से दी मां को विदाई

कटिहार। जिले में छिटपुट घटनाओं के साथ महापर्व दशहरा शांति पूर्व सम्पन्न हो गया। मां दुर्गा

By Edited By: Published: Wed, 12 Oct 2016 05:13 PM (IST)Updated: Wed, 12 Oct 2016 05:13 PM (IST)
शांति से मना दशहरा, नम आंखों से दी मां को विदाई

कटिहार। जिले में छिटपुट घटनाओं के साथ महापर्व दशहरा शांति पूर्व सम्पन्न हो गया। मां दुर्गा की आराधना व पूजा-अर्चना के बाद बुधवार को नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी गई। प्रशासनिक स्तर पर तय समय सीमा को लेकर बुधवार को मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। पूजा पंडालों में सुबह से ही मां की विदाई की तैयारी शुरू कर दी गई थी। दोपहर बाद से पूजा पंडाल से प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हुआ। प्रतिमा विसर्जन के मौके पर नम आखों से लोगों ने मां दुर्गा को विदाई दी।

loksabha election banner

प्रतिमा विसर्जन को लेकर पूजा पंडालों द्वारा रथ को फूल एवं आकर्षक ढंग से सजाया गया था। हालांकि दशमी के बाद भी यहां कई दिनों तक प्रतिमा स्थापित रहती है। लेकिन मुहर्रम को लेकर बुधवार को ही प्रतिमाओं का विसर्जन कर दिया गया। शहर के कारी कोसी, विजय बाबू पोखर, बीएमपी घाट, भसना पुल सहित अन्य घाटो पर प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।

दर्शन को उमड़ी भीड़ :

मां दुर्गा के अंतिम दर्शन को लेकर पूजा पंडालों व मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। पूजा पंडाल में पहुंचकर लोगों ने मां दुर्गा के अंतिम दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक विधि से मां दुर्गा की विदाई की तैयारी की। विसर्जन के मौके पर लोगों ने फिर से मां के आगमन की प्रार्थना कर मां को विदाई दी।

जुलूस के साथ हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन :

मां दुर्गा के विसर्जन को लेकर विभिन्न पूजा पंडालों द्वारा जुलूस निकालकर मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। जुलूस में बड़ी संख्या में महिला, पुरूषच्व बच्चे शामिल थे। ढोल, नगाड़ा व डीजे की धुन पर नाचते गाते भक्त विभिन्न घाट तक पहुंचे। इस दौरान मां दुर्गा के जयकारे से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। विसर्जन के दौरान भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूमते रहे। विभिन्न पंडाल द्वारा इस दौरान आकर्षक झांकी भी प्रस्तुत की गई। देर शाम तक भक्त भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए।

चुस्त रहा प्रशासन :

दशहरा के बाद प्रतिमा विसर्जन के मौके पर प्रशासनिक स्तर पर पुख्ता व्यवस्था की गई थी। शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में प्रतिमा विसर्जन को लेकर जुलूस में दंडाधिकारी व पुलिस बलों की तैनाती की गई थी। वहीं संवेदनशील स्थानों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था। शांतिपूर्ण माहौल में देर शाम तक प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।

दो दिनों तक रही दशहरे की धूम

इधर दो दिनों तक पूरी तरह दशहरे के रंग में सरोबार रहे। मां दुर्गा की पूजा अर्चना के साथ लोगों ने मेले व सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आनंद लिया। इस दौरान पूरे जिले में सुरक्षा की भी चाक चौबंद व्यवस्था रही। दो दिनों तक सड़कों पर जन सैलाब उमड़ा रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.