60 पाउच देसी शराब के साथ पकड़ाया
कटिहार। मनिहारी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नगर के आजमपुर गोला के पास एक व्यक्ि
By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Jul 2017 09:36 PM (IST)Updated: Thu, 20 Jul 2017 09:36 PM (IST)
कटिहार। मनिहारी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नगर के आजमपुर गोला के पास एक व्यक्ति को 60 पाउच झारखंड निर्मित देसी शराब के साथ धर दबोचा। इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति आजमपुर गोला में देसी शराब लेकर जा रहा है। इस पर त्वरित कार्यवाई करते हुए आजमपुर गोला निवासी शेख महबूब को 60 पाउच 200 एमएल का झारखंड निर्मित देसी शराब के साथ धर दबोचा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें