देसी कट्टा व कारतूस के साथ दो गिरफ्तार
कटिहार। प्रखंड के बलिया बेलोन थाना पुलिस ने संध्या गश्ती के दौरान विदेपुर से एक देशी कट्टा एव
By Edited By: Published: Fri, 30 Sep 2016 09:42 PM (IST)Updated: Fri, 30 Sep 2016 09:42 PM (IST)
कटिहार। प्रखंड के बलिया बेलोन थाना पुलिस ने संध्या गश्ती के दौरान विदेपुर से एक देशी कट्टा एवं दो कारतूस के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि संध्या गश्ती के दौरान बिदेपुर भेलागंज पथ पर दो संदिग्ध लोगों को देख कर उन्हें रुकने को कहा गया। इस पर दोनों भागने लगे। पुलिस ने दोनों को खदेड़ कर पकड़ा। गिरफ्तार व्यक्ति बिदेपुर का नूर आलम एवं शेखपुरा का नसीर है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें