बकरी चराने के विवाद में 60 वर्षीय महिला की पीट-पीट कर हत्या
बिहार के कटिहार में बकरी चराने के विवाद में खेत मालिक व अन्य लोगों ने मिलकर एक 60 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी।
कटिहार [जेएनएन]। जिले के अमदाबाद थाना क्षेत्र के भागेडीह गांधीनगर, किशनपुर में मंगलवार देर शाम बकरी चराने के विवाद में 65 वर्षीया वृद्धा समुद्री देवी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह परिजन ने पुलिस को इसकी सूचना दी।
जानकारी के अनुसार समुद्री देवी की बकरी अनलू ऋषि की मकई की फसल चर गई थी। इसी बात को लेकर अनलू ऋषि व उनके परिजन से समुद्री देवी से विवाद होने लगा। इस दौरान अनलू व उनके परिजन ने पीट-पीटकर समुद्री देवी को मार डाला।
इधर, परिजन की सूचना पर अमदाबाद थाना के सहायक अवर निरीक्षक धनजीत ङ्क्षसह ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कटिहार भेज दिया है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
यह भी पढ़ें: फेसबुक ने 12 वर्ष पहले गुम हुए बेटे को मां से मिलवाया
बकरी चराने के विवाद में हत्या हुई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कटिहार भेज दिया गया है। परिजन के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अजीत कुमार
थानाध्यक्ष, अमदाबाद
यह भी पढ़ें: सावधान! बिहार में TOBACCO BOMB पर बैठी दो तिहाई आबादी