निश्चय यात्रा : कटिहार में बोले नीतीश, हम बना रहे गांवों को स्मार्ट
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कटिहार में निश्चय यात्रा के तहत विकास कार्यों का जायजा लिया। इस यात्रा के दौरान उन्होंने चेतना सभा को भी संबोधित किया।
पटना [जेएनएन]। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने तीसरे चरण की निश्चय यात्रा पर आज कटिहार में हैं। वे वहां विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण कर रहे हैं। इस दौरान वे जनता से भी मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री सात निश्चय से संबंधित योजनाओं की प्रगति भी देख रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने सबसे पहले कटिहार के कोढा प्रखंड स्थित राजवाडा पंचायत में धान अधिप्राप्ति केेंद्र का निरीक्षण किया। वे राजवाडा के गोविंदपुर में जीविका दीदियों से भी मिले।
राजवाड़ा में उन्होंने केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि केंद्र सरकार शहरों को तो हम गांवों को स्मार्ट बना रहे हैं। नीतीश ने कहा कि राज्य सरकार गांव में रहने वाली 89 फीसद जनता के विकास के लिए काम कर रही है। शराबबंदी के बाद नशामुक्ति का अभियान भी चलेगा।
नीतीश ने कहा : फ्री वाई-फाई दे रहे, फिल्में नहीं किताबें डाउनलोड करना
इसके बाद मुख्यमंत्री ने लोक शिकायत निवारण कार्यालय का निरीक्षण किया। फिर, कटिहार में चेतना सभा को संबोधित करने के बाद सायं पटना के लिए प्रस्थान कर गए।
सुशील मोदी ने पूछा - तीन तलाक के फैसले पर लालू-नीतीश चुप क्यों?