सेना के वाहन ने बालक को कुचला, हालत गंभीर
कटिहार। राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर कोढ़ा थाना क्षेत्र गोंदावाड़ा के समीप सेना के एक वाहन की चपेट में आन
कटिहार। राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर कोढ़ा थाना क्षेत्र गोंदावाड़ा के समीप सेना के एक वाहन की चपेट में आने से 10 वर्षीय बालक बुरी तरह जख्मी हो गया। गंभीर अवस्था में उसे पूर्णिया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद जवान वाहन को लेकर चलते बने। इधर घटना से आक्रोशित लोगों ने तकरीबन आधा घंटा तक सड़क जाम रखा। बाद में पुलिस के समझाने-बुझाने पर लोगों ने जाम हटा लिया।
जानकारी के अनुसार गोंदवाड़ा गांव निवासी मुख्तार अहमद का 10 वर्षीय पुत्र सैफुला खालिद राष्ट्रीय राजमार्ग 31 को पार कर रहा था। इसी दौरान तेज गति से आ रही वाहन की चपेट में वह आग गया। स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल बच्चे को कोढ़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। चिकित्सक जगदीश कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे पूर्णिया रेफर कर दिया। घायल बच्चे के पिता मुख्तार अहमद ने बताया कि घर पर बच्चा अकेला था। परिवार के लोग जनाजे में शामिल होने गए थे। इस दौरान ही यह घटना घट गई।