Move to Jagran APP

बरारी प्रखंड में आंगनबाड़ी केंद्रों का हाल-बेहाल

कटिहार। बरारी प्रखंड क्षेत्र के अधिकांश आंगनबाड़ी केन्द्रों का हाल बेहाल है। केन्द्रों पर बच्चों, गर

By Edited By: Published: Mon, 24 Oct 2016 10:01 PM (IST)Updated: Mon, 24 Oct 2016 10:01 PM (IST)

कटिहार। बरारी प्रखंड क्षेत्र के अधिकांश आंगनबाड़ी केन्द्रों का हाल बेहाल है। केन्द्रों पर बच्चों, गर्भवती व प्रसूति महिलाओं के बीच पोषाहार का वितरण भी सही ढंग से नहीं हो रहा है। इसी तरह बच्चों के हित की भी पूर्ति केन्द्रों पर नहीं हो रही है। यद्यपि इसकी मानीट¨रग के लिए महिला पर्यवेक्षिका की बहाली की गयी है, लेकिन बहाली के बाद से कई वर्षो से एक ही प्रखंड में पर्यवेक्षिकाएं पदस्थापित है। ऐसे में जांच के नाम पर बस खानापूर्ति हो रही है। एक जगह बैठकर ही सारे केन्द्रों की जांच हो जाती है। बुधवार और शुक्रवार को केन्द्रों पर अंडा वितरण होना है, लेकिन अधिकांश केन्द्रों पर अंडा वितरण भी नहीं होता हैे। बुधवार को प्रखंड के सूजापुर केन्द्र संख्या 86 स्थिति सब कुछ बयां कर रही थी। केन्द्र पर दस बच्चे मौजूद थे। भोजन भी नहीं बन रहा था। अंडा वितरण की कोई व्यवस्था नहीं थी। सिक्कट पंचायत के केन्द्र संख्या 141 में केन्द्र में बच्चों के जगह मुर्गी विचरण कर रही थी। सेविका रेहना खातून बाहर बैठकर मछली बना रही थी। सेविका रेहना खातून ने कहा कि आज बच्चे नहीं आये हैं। केन्द्र संख्या 144 में महज तेरह बच्चे थे। अंडा वितरण नहीं किया गया था। केन्द्र संख्या 136 में भी तेरह बच्चे थे। भोजन बंद था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.