पत्नी को चाकू मार किया जख्मी, गिरफ्तार
कटिहार। प्रखंड के बझारा गांव में पति ने चा़कू से वार कर पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। उसका
By Edited By: Published: Mon, 24 Oct 2016 09:55 PM (IST)Updated: Mon, 24 Oct 2016 09:55 PM (IST)
कटिहार। प्रखंड के बझारा गांव में पति ने चा़कू से वार कर पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। उसका इलाज कटिहार सदर अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में घायल के पुत्र जरजिस आलम के बयान पर पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार रविवार रात्रि उसके पिता अबुल हुसैन एवं मां नुरफुल खातून में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसी बीच उसके पिता ने चा़कू से मां के पेट में वार कर दिया। इससे उसका अतरी बाहर आ गया है। उसे इलाज हेतु कटिहार सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कदवा थानाध्यक्ष अनोज कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें